पौड़ी – चुनाव ड्यूटी के बाद घर लौतेते समय हादसा – एक की मौत

Share Now

जिले मुख्यालय पौड़ी में आज सुबह एक बडी दुर्घटना घटी गयी। चुनाव डयूटी से अपने घरों को लौट रहे कार्मिकों के वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। वाहन निजी बताया जा रहा है, जिसमे चार लोग सवार थे। जिनमें से एक कि मौत ही गयी। जबकि अन्य तीन गंभीर रूल से घायल हैं। सभी को जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।
जानकारी देते हुए एसडीएम सदर आकाश जोशी ने बताया कि पौड़ी- देवप्रयाग मोटर मार्ग पर आज सुबह है एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन निजी था। उन्होंने बताया कि इन चारों की चुनाव ड्यूटी नैनीडांडा ब्लॉक के अलग अलग क्षेत्रों में लगाई गई थी। चुनाव का सामान जमा करने के बाद ये सभी देहरादून अपने घरों को लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि पौड़ी- देवप्रयाग हाइवे पर भटकोट के समीप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 2 सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पौड़ी लाया गया।
वहीं क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक दीपक देवरानी ने बताया कि दुर्घटना में रणवीर सिंह नेगी 50 पुत्र त्रिलोक सिंह भानियावाला देहरादून की मौत की मौत हो चुकी है। जबकि वाहन में सवार जय सिंह 54 पुत्र रणजीत सिंह सुमन विहार ऋषिकेश, सुरेंद्र सिंह रावत 54 पुत्र भोला सिंह हाथीबड़कला देहरादून तथा नरेंद्र गुसाई 45 पुत्र आनंद सिंह विकास नगर देहरादून गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!