पौड़ी : अस्पताल में ऑक्सीजन सुविधा युक्त बेड दोगुना करने के डीएम ने दिए निर्देश

Share Now

पौड़ी जिले में कोरोना के बढते मामलो को देखते हुए अब जिला प्रशासन कोविड केयर सैंटर डीसीएचसी अस्पताल में बैड की संख्या और अधिक बढाये जाने और हर बैड में आक्सिजन सैलंडर की सहूलियत  देने पर जोर दे रहा है|  जिससे कोरोना से ग्रस्त मरीजों को कोरोना दौर में  बैड की कमी और ऑक्सीजन कमी की मार न न झेलनी पडे|

भगवान सिंह

 जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदण्डे ने स्वास्थ व्यवस्थाओं को जायजा लेते हुए बताया है कि जिला चिकित्सालय पौड़ी को कोविड केयर सैटर डीसीएसची के तौर पर शासन ने भी चिन्हित किया है जहां सभी व्यवस्था पूर्ण हों इसको लेकर अब सभी व्यवस्थाओं को बारिकी से टटोला जा रहा है|  जिला अस्पताल में 40 बैड की व्यवस्था फिलहाल की गई है जिसे बढाकर 80 बैड किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने अस्पताल के सीएमएस को दिये हैं,  जिसमें ऑक्सीजन की सुविधा  भी हर बैड में होगी वहीं डीसीएचसी अस्पतालों में कोविड वार्ड भी यहां बनाये गये हैं वही  मरीजों की हालत बिगडने पर आईसीयू वार्ड में समुचित व्यवस्था हो इसके लिये भी सभी व्यवस्थाओं को चाकचैबंद करने के निर्देश जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को दिये हैं|  जिलाधिकारी ने बताया कि आईसीयू वार्ड में फिल्हाल 4 बैड हैं जिन्हे बढकार 10 बैड आईसीयू वार्ड में किये जाने को लेकर सीएमएस को निर्देश दिये गये हैं ताकि सभी व्यवस्था कोरोना दौर में परिपूर्ण हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!