पौड़ी पुलिस की कम्युनिटी बास्केट में है जरुरतमंदो के लिए सामान

Share Now

उत्तराखंड में पुलिस के मुखिया अशोक कुमार आईपीएस द्वारा चलाये गए अभियान मिशन हौंसला से खाकी की छवि का  नया रूप देखने को मिला है | पुलिस और खाकी के नाम पर अब लोगो के मन में सम्मान बढ़ने लगा है | यही वजह है कि अब मिशन हौंसला के तहत सभी जिलो कि पुलिस नए प्रयोग कर जरूरत मंदों की हर संभव मदद के लिए तत्पर दिखाई दे रही है | कोरोना महामारी ने पुलिस का ये चेहरा भी आम लोगो को दिखाया इसके लिए पुलिस के मुखिया को दिल से सैल्यूट |

पौड़ी पुलिस के  कम्युनिटी बास्केट में समर्थ लोगो के साथ जनप्रतिनिधि जरुरत का सामान डाल रहे है जिसे पुलिस के जवान गाव और शहर में जरुरत मंदों तक पंहुचा रहे है | जरुरतमंदो के बीच पहुच रहे सामान के बाद आम लोगो की सोच में भी बदलाव देखने को मिल रहा है |

पाटीसैण चौकी में कम्युनिटी बॉस्केट में जनप्रतिनिधियों ने दिए 20 राशन किट ।

भगवान सिंह पौड़ी गढ़वाल

जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली  में मिशन हौसला के तहत पौडी पुलिस द्वारा जनपद के सभी थानों व चौकियो  में कम्युनिटी बॉस्केट रखी है जिसमें स्थानीय लोगो द्वारा बुजुर्ज असहाय लोगो के लिए राशन, फल, सब्जी व अन्य सामग्री दी जा रही है ,  जिसे पुलिस के माध्यम से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बुजुर्ज असहाय लोगो तक पहुँचाया जा रहा है ।

video dekhe

आज  पाटीसैण चौकी पर स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला सहकारी सामिति डायरेक्टर नरेंद्र नेगी , बृजमोहन नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख दिशार्थ नेगी , ग्राम प्रधान विकास रावत ,सर्वेंन्द्र नेगी , सामाजिक कार्यकर्ता राजकमल नेगी, प्रवीण सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहरलाल पहाड़ी द्वारा चौकी प्रभारी किशन दत्त शर्मा को कम्युनिटी बॉस्केट में बीस राशन किट दिए गये ।

जिस पर चौकी प्रभारी किशन दत्त शर्मा द्वारा द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया और बताया गया कि उनके द्वारा प्राप्त राशन चौकी क्षेत्र में गरीब असहाय बुजुर्ज लोगो को वितरित किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!