पौड़ी जिले के कई क्षेत्रों में गुलदार की सक्रियता ने लोगों की नींद उडा रही है | पोखडा क्षेत्र के बाद अब चौबट्टाखाल क्षेत्र में भी गुलदार इन दिनों ग्रामीणों के लिये आंतक का प्रयाय बना हुआ है | यहां गडोली ग्राम के एक युवक पर भी गुलदार ने जानलेवा हमला किया | युवक ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान तो बचाई लेकिन गुलदार से भिड़ंत के दौरान युवक पर गुलदार ने उस पर कई हमले कर युवक के शरीर पर कई गहरे घाव के निशान दे डाले| गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है | श्याम ढलते ही ग्रामीण घरों में दुबक रहे हैं जबकि गुलदार के भय के कारण पशु चारकों ने भी जंगल से पशुओं के लिये चारा लाना बंद डाला है | क्षेत्रीय जनता की माने तो गुलदार के हमले होने के बाद भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उनका हाल जानने तक की जहमत नहीं उठा रहे हैं |
आंतक का प्रयाय बने गुलदार को पकडने के लिये वन विभाग ने प्रयास तो शुरू कर दिये हैं किन्तु शातिर गुलदार वन विभाग के हत्थे नहीं आ रहा है | गुलदार को पकडने के लिये उन सभी क्षेत्रों में वन कर्मीयों की गस्त को बढा दिया गया है , जबकि पिंजडा लगाकर गुलदार को पकडने के प्रयास भी किये जा रहे हैं| गुलदार को लेकर आये दिन सामने आ रही सूचनाओं के बाद जिलाधिकारी ने वन विभाग को गुलदार को पकडने के लिये को कडे निर्देश दिये हैं।
