पिथोरागढ़ : बिना अनुमति के उतरा हैलीकॉप्टर – दवा से ज्यादा जुबिन नौटियाल के साथ सेल्फी लेने कि होड़

Share Now

पहाड़ परिवर्तन संस्था की तरफ से चर्चित पत्रकार उमेश कुमार, बालिवुड सिंगर जुबिन नोटीयाल के साथ पिथौरागढ़ जिले के सीमांत धारचूला में पहुचे तो तहसील प्रशासन ने बुना अनुमति के हैलीकॉप्टर उतारने पर दो घंटे उन्हें रोककर रखा | उमेश ने कहा कि समय की पाबन्दी के चलते वे हैली सेवा से प्रदेश के सभी इलाको को कवर करने का प्रयास कर रहे है और फ़िलहाल गाव के मुखिया तक कोरोना की महामारी से लड़ने के लिए जरुरी उपकरण आक्सीमीटर,  थर्मल सकेनर , थर्मामीटर ,ओर दवाईयां बांटने का काम कर रहे है | मौके पर हैलीकॉप्टर उतरने के बाद बड़ी तादाद में बच्चे एकत्र हो गए और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करते हुए दवा से ज्यादा सेल्फी लेने को आतुर हो गए |  

नदीम परवेज़

धारचूला

धारचूला सीमांत क्षेत्र में हैलिकॉप्टर से पहुंचे जुबिन नौटियाल  ओर उमेश कुमार ने अपनी संस्था पहाड़ परिवर्तन  की  तरफ से चार थैलों में लायी गयी कोरोना किट जिसमें आक्सीमीटर,  थर्मल सकेनर , थर्मामीटर , ओर दवाईयां  थी जो सीमित मात्रा में ही दी गयी । जनता  दवाईयां के लिये कम  जुबिन नोटीयाल के साथ फ़ोटो खिंचवा ने को  ज्यादा उत्साहित दिखी ।

 लगातार सोशिल डिस्टेंस का उल्लघंन हुआ और उपजिलाधिकारी धारचूला ने बिना परमिट के हैलीकॉप्टर उतारने पर दो घंटे हैलिकॉप्टर को रोके रखा ।

इस तरह कि दवा वितरण पर व्यापार संघ अध्यक्ष ने ने कड़ी आपती दर्ज की  है । जुबिन नौटीयाल के प्रशंसकों की भीड में  बच्चों की बड़ी तादाद ने  कोरोना संक्रमण का डर पैदा कर दिया  ।

ज़ुबिन नोटीयाल, ओर उमेश कुमार ने कहा कि इस कोविड 19 महामारी में हम  लोगों तक राहत पहुंचाने को  हमारी टीम पहाड परिवर्तन के साथ पूरी तरह से  लगे  है । हम लगातार पुरे उत्तराखंड में हर गांव तक राहत  लोगों तक पहुचा रहें हैं । हर जगह वाहन से आना मुश्किल है समय कम है उत्तराखंड कि जनता परेशान हैं हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक खुद ओर टीम के मार्फत दवा ओर उपकरण बांट रहे हे ।

उमेश कुमार से जब जानना चाहा कि आप राजनीति में आने चाह रहें हे तो उन्होंने कहा में जनता की  इस परेशानी में केवल राहत देने का काम कर रहा हूं । इस को राजनीति से न जोड के  देखा जाय । भीड ज्यादा होने के कारण हम केवल गांव के प्रतिनिधि को ही दे रहें हे । ओर हमारी टीम लगातार सब तक पहुंच रही हे । बाकी जनता का हित ही हमारा लक्ष्य है । उनके साथ धारचूला के सुनील रोतेला ,पंकज महर ,जीवन ठाकुर ,अदि देखे गए ।

error: Content is protected !!