तीन दिन बाद बर्फ में दबा मिला शव – धारचूला- बकरी चराने गया था युवक

Share Now

बकरियों के साथ जंगल से घर लौटते समय ग्लेसियर से गिर रहे बोल्डर कि चपेट में आने से धारचूला से लगी  दारमा घाटी के निवासी ईश्वर सिंह की बर्फ में दबने से मौत हो गयी | घर वालो ने तीन दिन तक उसकी सभी जगह खोज की पर कही कोई सुराग नहीं मिला | गर्मी बढ़ने के साथ बर्फ पिघलने के बाद मृतक का शव बरामद हुआ | सुचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया |

नदीम परवेज़-

धारचूला

धारचूला से लगी  दारमा घाटी के निवासी ईश्वर सिंह अपनी बकरीयो के साथ जंगल में गया था और मोसम बिगड़ने से घर वापसी के समय ग्लेशियर के गिर रहे पत्थरों कि चपेट में आने से वही दब कर उसकी मौत  हो गयी ।

तीन दिनों बाद उक्त स्थल में कुछ बर्फ पिघलने से मृतक का शव खोद कर गांववासियों ने निकाला और तत्काल धारचूला अस्पताल लाकर पुलिस ओर प्रशासन को सूचित किया | धारचूला में डाक्टर  महेंद्र जायसवाल ने पोस्टमार्टम किया और उक्त शव कै पुलिस ने कागजी कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंपा | मृतक के भाई देवेन्द्र सिंह ने बताया  कि  युवक 25 वर्ष का था और उसके दो बच्चे भी हैं ।

error: Content is protected !!