पिथौरागढ़: बीजेपी की जीत ही, उत्तराखंड को आगे ले जा सकती है- जेपी नड्डा

Share Now

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा सोमवार को सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ पहुँचे। जहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। जे पी नड्डा के साथ भाजपा के प्रत्याशी और अन्य नेता भी मंच पर मौजूद रहे। भाजपा अध्यक्ष ने अपनी पार्टी द्वारा किये गए कार्यों की बात करते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो चुनाव में रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच जाती है। उन्होंने जनसभा में बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत ही, उत्तराखंड को आगे ले जा सकती है। नड्डा ने पिथौरागढ़ की चारों विधान सभा पर जनता से भाजपा के लिए वोट देने की अपील करते हुए कहा कि जनमानस के काम आने वाले लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए, यदि ऐसा होगा तो सीमान्त जनपद में शत प्रतिशत विकास होगा।

error: Content is protected !!