पुलिस का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, तीन नशे के सौदागर गिरफ्तार!

Share Now

विकासनगर देहरादून

थाना सहसपुर पुलिस का ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान, तीन आरोपी गिरफ्तार!

सहसपुर थानाध्यक्ष रेखा यादव के नेतृत्व में एसएसआई कुलदीप पंत के साथ पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो जगह चेकिंग अभियान चलाया गया |इस दौरान पुलिस टीम द्वारा शाहरुख पुत्र मुमताज निवासी ग्राम रेड़ापुर के पास होरावाला जाने वाले मार्ग से 150 ग्राम अवैध चरस के साथ आरोपी को धर दबोचा |, जबकि अदनान पुत्र फुरकान निवासी ग्राम फिरोजाबाद थाना चिल्काना सहारनपुर उत्तर प्रदेश और अजय पुत्र बबलू निवासी ग्राम बड़ागांव थाना चिल्काना सहारनपुर उत्तर प्रदेश दोनों आरोपियों के पास से 32 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया| बरामद माल की कीमत पुलिस के द्वारा 75000 हजार बताई गई, तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस टीम में एसएसआई कुलदीप पंत, उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह, सिपाही मोहम्मद इरशाद, नवीन कोहली दीपक चौहान ,मोनू कुमार ,मोहन कुमार ,विजय पाल सिंह और श्यामदास शामिल रहे!

error: Content is protected !!