प्रयाग राज : शोभा यात्रा के दौरान आपस में उलझ गए बीजेपी से टिकट के दावेदार – भीड़ पर जता रहे थे अपना दावा

Share Now

प्रयागराज

जिले के मेजा  तहसील में श्री राम शोभा यात्रा के दौरान विधान सभा चुनाव में टिकट के दो दावेदार मौजूद भारी भीड़ पर अपना दावा करते हुए उलझ गए और दिल कि बात जुबान पर आ ही गयी   |

श्री राम जन्म भूमि अयोध्या में भब्य मंदिर निर्माण के लिया प्रयागराज जिले के मेजा  तहसील में शोभा यात्रा निकली जा रही थी | विधान सभा मेजा से बीजेपी कि टिकट कि प्रबल दावेदार बीना मिश्रा का नाम मंच से बार बार लिए जाने से नाराज वर्तमान विधायक नीलम बिफर पड़ी और कार्यक्रम को बीच में छोड़ कर लौट गयी हालाँकि मीडिया को उन्होंने किसी जरुरी कार्य के चलते वापस लौटने की बात बताई , साथ ही सबका साथ सबका विकास के फोर्मुले पर चलने की बात भी दुहरायी |

इसी दौरान नाराज विधायक प्रत्यासी  बीना मिश्रा ने आरोप लगाया कि कुछ अपने ही लोग पार्टी के अन्दर  रहते हुए भी पार्टी  लाइन से बहार चलकर बीजेपी को कमजोर करने कि साजिस  में लगे है जिन्हें जल्द ही सबक सिखाया जायेगा |

error: Content is protected !!