“पौराणिक सांस्कृतिक संगठन प्रकोष्ठ” में जगह मिलने पर उत्तरकाशी के पुरोहित खुश

Share Now

उत्तरकाशी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने “पौराणिक सांस्कृतिक संगठन प्रकोष्ठ” का गठन होने पर गंगोत्री यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ धाम के पुरोहितों ने खुशी जताई है। संगठन मे चारधाम के पुरोहितों को भी मनोनीत किया गया है, जिस पर पुरोहितों उत्साह बना है। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवान ने पुरोहितों को बधाई दी है।

उत्तराखंड प्रदेश की पौराणिक संस्कृति को अक्षुण बनाये रखने के उद्देश्य से “पौराणिक सांस्कृतिक संगठन प्रकोष्ठ” का गठन किया गया है। जिसमे गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम से हमारे तीर्थ पुरोहितों को मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण जी के अनुमोदन पर गंगोत्री धाम से जिला एवं प्रदेश में मनोनीत हुए तीर्थ पुरोहितों को विधायक ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है।

error: Content is protected !!