रायपुर थाना देहरादून : युवती पर फायर झोंक कर आरोपी फरार

Share Now

राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के सहस्त्रधारा रोड इलाके में एक निजी कॉलेज के पास युवती को गोली लगने की सूचना पुलिस को मिली है पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि एक युवती को पहले बुलाया गया और इसके बाद उस पर फायर झोंक कर आरोपी फरार हो गया है।

इस सूचना पर रायपुर थाना पुलिस ने तत्काल एक्शन दिखाते हुए अपनी टीम को लेकर थाना प्रभारी रायपुर अमरजीत सिंह रवाना हुए हैं थाना प्रभारी अमरजीत ने बताया कि कुछ देर पहले ऐसी गोली मारे जाने की सूचना प्राप्त हुई है मौके पर पहुंचकर पूरी स्थिति वह वास्तविकता सामने आ जाएगी कि आखिर क्या घटना घटित हुई है।

error: Content is protected !!