राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने प्रदान किया डॉ. त्रिलोक सोनी को लोक गौरव सम्मान

Share Now

देहरादून। अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा नगर निगम देहरादून के सभागार में अखिल भारतीय शैक्षिक नवाचार, प्राकृतिक जैविक कृषि, शिल्प उद्यमी, पर्यावरिणीय पर्यटन, आध्यात्मिक विज्ञान समागम 2022 का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालो को सम्मानित किया गया।
पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन, वृहद पौधरोपण तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, गरीब निर्धन बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने, स्कूली शिक्षा से कोई बच्चा छूटे ना प्रवेश के लिए प्रेरित करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र से पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ त्रिलोक चंद्र सोनी को लोक गौरव सम्मान से सम्मानित किया।राससां नरेश बंसल ने डॉ सोनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की वही अभ्युदय वात्सल्यम् के अध्यक्ष डा गर्मी मिश्रा ने वृक्षमित्र के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा उनका त्याग, समर्पण आनेवाली पीढ़ी को नई दिशा देगा। हमें खुशी हैं डॉ सोनी द्वारा पौधा उपहार में देने व जन्मदिन पर पौधे लगाने की परंपरा आज समाज में दिखाई दे रही हैं उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को एक एक तुलसी का पौधा उपहार में भेंट किये। कार्यक्रम में डॉ अशोक मिश्रा, पद्मश्री बसन्ती बिष्ट व माधुरी बड़थ्वाल, लोक गायक कुंदन कोरंगा, संजय पाठक, बुद्धीनाथ मिश्र, मेयर सुनील उनियाल गामा, गौरव गोयल व संचालन राष्ट्रीय कवि श्रीकांत श्री ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!