देहरादून। राजधानी में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग की बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से राज्य में चलाई जा रही महिलाओं से संबंधित पोषण अभियान को लेकर बैठक में चर्चा हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग देश के सभी राज्यों को पोषण अभियान के तहत आर्थिक रूप से सपोर्ट करता है। लिहाजा, जब भी क्वार्टरली मीटिंग की जाती है। उस दौरान पोषण अभियान के तहत कितने काम किए गए, उन सभी जानकारियों को लिया जाता है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने बताया कि वर्तमान समय में राष्ट्रीय महिला आयोग महिलाओं को सशक्त बनाए जाने के लिए कई तरह के अभियान चला रही है। इसमें मुख्य रूप से पोषण अभियान के तहत सभी राज्यों में अभियान चलाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग के तहत सभी राज्यों में ट्रेनिंग दी जा रही है। रेखा शर्मा ने बताया कि अभी तक महिला आयोग महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर ही कार्य कर रही थी। लेकिन पिछले कुछ सालों से महिला आयोग ने अपनी पुरानी परिपाटी को बदल दिया है।लिहाजा, अब महिलाओं से संबंधित जिसमें मुख्य रूप से महिला हेल्थ, महिला एजुकेशन, महिलाओं की स्किल डेवलपमेंट, महिलाओं के फाइनेंशियल इंप्रूवमेंट, पॉलिटिकल इंप्रूवमेंट को लेकर काम कर रही है। लिहाजा इन बिंदुओं पर राष्ट्रीय महिला आयोग और क्या बेहतर कर सकती है? इसको लेकर ही बैठक की जाती हैं। इसमें सभी राज्यों से सुझाव भी मांगे जाते हैं। ताकि महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को आर्थिक और पॉलिटिकल रूप में और मजबूत किया जा सके।