खामियों से भरा राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश
माननीयों के निरीक्षण के दौरान हुआ खुलासा|
ऋषिकेश
अमित कण्डियाल
ऋषिकेश में खामियों से भरे राजकीय चिकित्सालय को सरकार ने कोविड सेंटर तो बना दिया लेकिन व्यवस्थाएं जस की तस हैं। दरसल अस्पताल में मौजूद खामियों का खुलासा तब हुआ जब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ऋषिकेश पहुंचे और उन्होंने राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात की तो पाया कि अस्पताल वेंटिलेटर और ऑपरेटरों की कमी से जूझ रह हैं। वहीं बड़े – बड़े सरकार के बड़े – बड़े दावों को अस्पताल का प्रशासन पलीता लगाता नजर आया। कैबिनेट मंत्री से पूर्व भी बड़े – बड़े माननीय अस्पताल का निरीक्षण कर चुके हैं लेकिन कोई सुधार देखने को नहीं मिला। हालांकि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने निरीक्षण के बाद चार दिनों के अंदर व्यवस्था मुकमल होने का दावा किया हैं।
मौके पर मौजूद स्थानीय विधायक और विधान सभा अध्यक्ष prem चंद अग्रवाल को बयां देना पड़ा कि ऋषिकेश से देहरादून मंगाए गए वेंटिलेटर को वापस करने के लिए उनके द्वारा DG हेल्थ को सूचित किया गया था जिसके बाद अब वेंटिलेटर वापस भेजे जा रहे है |
