ऋषिकेश _ यसपाल आर्य पर हमले के खिलाफ कॉंग्रेस का प्रदर्शन

Share Now

कांग्रेस नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री यशपाल आर्य व उनके पुत्र श्री संजीव आर्य के ऊपर विगत दिवस बाजपुर में हुए प्राणघातक हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश के तत्वावधान मे भाजपा सरकार का पुतला फूंक हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की |

इस दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडों से हमला करवा आतंक पैदा कर रही है। प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री पर हमले के पीछे सरकार द्वारा पोषित गुंडे एवं माफ़िया लोग हैं उन्होंने कहा कि शीघ्र ही हमलावरों को गिरफ्तार ना किया गया तो पूरे प्रदेश में कांग्रेश जन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे पुतला फूंकने वालों में प्रदेश महामंत्री श्री विजय सारस्वत, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, पूर्व संयोजक नंदकिशोर जाटव, अरविंद जैन, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा, देवी प्रसाद व्यास, सेवा दल नगर अध्यक्ष रामकुमार, दीपक जाटव, प्यारेलाल जुगलान, हरिराम वर्मा , संजय गुप्ता, भगवती प्रसाद सेमवाल, विमला रावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, अभिषेक शर्मा आदि शामिल थे

error: Content is protected !!