ऋषिकेश के इंदिरा नगर गली नंबर 3 में खंडहर मे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मैच गया । मौके पर जांच पड़ताल के बाद मालूम हुआ कि शव मनोज पुत्र स्वर्गीय अमरीश पुरी निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का है जो कि हलवाई का काम करता था जिसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं है| शव का पंचायतनामा मूर्तिव कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है|पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के द्वारा अत्यधिक शराब पीने व ठंड के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है|
कोतवाली ऋषिकेश जनपद देहरादून अंतर्गत बुद्धवार को कोतवाली हाजा पर टेलीफोन के माध्यम से जगत सिंह, पार्षद इंदिरा नगर ऋषिकेश के द्वारा सूचना दी गई कि इंदिरा नगर गली नंबर 3 में खंडहर में एक मृत व्यक्ति पड़ा है| प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा तत्काल पुलिस फोर्स मौके पर रवाना किया गया पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा तो पार्षद जगत सिंह नेगी एवं अन्य लोग मौजूद मिले ।
खंडहर में जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है पार्षद एवं अन्य लोगों की मौजूदगी में वीडियो एवं फोटोग्राफी करते हुए निरीक्षण घटनास्थल व शव को उलट-पुलट कर चेक किया गया| जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त शव मनोज पुत्र स्वर्गीय अमरीश पुरी निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश का है जो कि हलवाई का काम करता था जिसका कोई निश्चित ठिकाना नहीं है| शव का पंचायतनामा मूर्तिव कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया है| प्रथम दृष्टया मृतक के द्वारा अत्यधिक शराब पीने व ठंड के कारण मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है| अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है|
नाम पता मृतक-
मनोज पुत्र स्वर्गीय अमरीश सिंह निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 45 वर्ष
