रुड़की – हाइ कोर्ट की सख्ती के बाद हरकत मे प्रशासन – अवैध मीट के विक्रेताओ मे मचा हड़कंप

Share Now

रुड़की

बिना लाइसेंस मीट कारोबारियों मे हड़कंप

बिना लाइसेंस के मीट बेचने वाले कारोबारियों की अब खैर नहीं है | हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद हरिद्वार जिले में बिना लाइसेंस के मीट बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए गए हैं | जिसके चलते खाद्य अधिकारी संतोष कुमार ने मंगलौर कस्बे में संचालित मीट की दुकानों का निरीक्षण कर मीट लाइसेंस की जानकारी ली। उससे पहले भी नगर पालिका परिषद मंगलौर ने भी अभियान चलाकर अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों को सील किया गया था। हाई कोर्ट का आदेश था कि बिना स्लाटर के कोई भी व्यापारी मीट का कारोबार नहीं करेगा लेकिन उसके बाद भी लगातार मीट का अवैध कारोबार तेजी के साथ चल रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारी ने सभी मीट विक्रेताओ से नीट के बिल मांगे और सुनिश्चित किया कि बेचने के लिए मीट निर्धारित स्थान से ही लायी जा रही है |

सन्तोष कुमार (फ़ूड इंस्पेक्टर)

error: Content is protected !!