चमोली – बच्चो की खोज मे अपनी जान दाव पर लगा दी भालू ने – जब तक विभाग मौके पर पहुचा देर हो गयी

Share Now

नंदादेवी नेशनल पार्क के गोविंद घाट रेंज में गोविंदघाट अलकनंदा नदी के पार्किंग के किनारे एक भालू की मौजूदगी से लोगों में काफी दहशत फैल गई,स्थानीय लोगों की माने तो ये भालू एक ऊँची जगह से फिसल कर नीचे पथरीले जगह में गिरा जिससे ये चोटिल भी हो गया,आप इन तस्वीरों में देख सकते कैसे अपने बच्चों को खोजने के लिए इस भालू ने बर्फ़ीली अलकनंदा नदी को भी पार कर दिया बताया जा रहा है कि यह भालू पहाड़ी की तरफ से नीचे गुरुद्वारा छेत्र की और संभवतः अपने बच्चों की ढूँढ खोज में आ पहुँचा जिसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ आई,काफी समय तक एक जगह बैठे होने पर लोगों ने पार्क प्रशासन को खबर की जिसके बाद बन विभाग की टीम मौके पर पहुँची,लेकिन तब तक भालू टहलते हुए अलकनंदा नदी को तैर कर दूसरे छोर पर चला गया,बताया जा रहा है की यह भालू पांडुकेश्वर छेत्र में भी सक्रिय था,

error: Content is protected !!