रोशनाबाद हॉकी स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया के नाम पर : कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

Share Now

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मांग की है कि रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर ‘वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम’ करना चाहिए।

देहरादून: धामी सरकार टोक्यो ओलंपिक-  में गोल की हैट्रिक लगाकर इतिहास रचने वाली उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया को तीलू रोतैली पुरस्कार और 25 लाख रु देकर सम्मानित कर चुकी है। अब युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। सरकार जल्द हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम का नाम हॉकी स्टार वंदना कटारिया के नाम पर कर सकती है। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने 13 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर मांग की है कि वंदना कटारिया ने ऑलिंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है और युवाओं के लिए आदर्श स्थापित करने को रोशनाबाद स्थित हॉकी स्टेडियम का नाम बदलकर ‘वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम’ करना चाहिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया के घर पहुंचकर उनको तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही ऑलिंपिक में बेहतरीन प्रदर्शन पर 25 लाख रु का चेक भी सौंपा। वंदना जब ऑलिपिंक खेल रही थी उस दौरान उनके परिवार पर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल और आतिशबाजी करने की दुखद घटना के बाद धामी सरकार और अधिक संजीदगी दिखा रही है। वंदना  कटारिया 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगी और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी। वंदना 11 अगस्त को अपने गांव पहुँची थी और अब तीन दिन परिवार के साथ बिताकर दिल्ली लौट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!