स्कार्पियो से 3 लाख रु की धनराशि जब्त की गई

Share Now

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के सम्पादन हेतु गठित सर्विलांस टीमों, उड़न दस्तों स्थैतिक टीमों को मुस्तेद रहते हुए निर्वाचन संबंधी कार्यों को सम्पादित करने के निर्देश दिए गए हैं। आज स्थैतिक निगरानी टीम द्वारा विधानसभा डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत रानीपोखरी चौकपोस्ट में वाहन संख्या यू0के0-12एफ-2463 स्कार्पियो से 3 लाख रूपये की धनराशि जब्त की गई। वाहन में सवार वाहन चालक पुष्पेन्द्र सिंह पंवार निवासी श्रीनगर गढ़वाल नकदी के प्रमाणिक साक्ष्य नहीं दिखा पाए उक्त धनराशि को कोषागार देहरादून के डबल लॉक में रखा गया है।

error: Content is protected !!