रुड़की
छात्रवास में मिले 12 छात्र कोरोना पॉजिटिव |
गुरुकुल नारसन में कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले 12 छात्र कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है | फिलहाल सभी को अपने संस्थान में ही आइसोलेशन के लिए निर्देशित कर एक अन्य व्यक्ति को उनकी देखभाल के लिए नियत कर दिया है सभी को सभी जरुरी दवा उपलब्ध करा दी है और अस्पताल में एम्बुलेंस को हर समय तैयार रहने को कहा गया है ताकि जरुरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया जा सके |
कोरोना ने अपनी दूसरी पारी की रफ्तार तेज कर दी है| देर शाम मंगलौर के गुरुकुल नारसन के राजा महेंद्र प्रताप प्रेम कृषि महाविद्यालय के 12 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
जानकारी के अनुसार गुरुकुल नारसन में कृषि महाविद्यालय में पढ़ने वाले 12 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं यह सभी बाहरी क्षेत्रों के रहने वाले हैं एक-दो दिन पहले ही इन सभी छात्रों ने अपनी रिपोर्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुकुल नारसन में कराई थी जिसमें 12 छात्रों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ उस्मान द्वारा बताया गया कि यह सभी छात्र बाहर के रहने वाले है । जो गुरुकुल नारसन छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते है । जिनकी कोरोना की जांच करवाई गई थी इनमें से 12 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनको होम आइसोलेट किया गया है, ओर साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से इलाज सम्बन्धी सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है ।
