टिहरी : कोरोना नेगिटिव बीमार महिला की मौत के बाद रिपोर्ट तीन दिन में हो गयी पोजिटिव

Share Now

टिहरी|

कोरोना की  दूसरी लहर में इसकी पहिचान करना मुस्किल होता जा रहा है | रिपोर्ट नेगेटिव होने के बाद अगले तीन दिन में महिला की मौत के बाद दूसरी रिपोर्ट में उसे कोरोना पोजिटिव बताया गया जिसके बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है |

टिहरी जिले से लगे कुंभ इलाके से कोरोना संक्रमण की तस्वीर सामने आने लगी है CMO टिहरी कि माने तो तो अभी तक जिले में 343 केस एक्टिव है जिसमें अधिकतर कुंभ क्षेत्र मुनिकीरेति के है।

 टिहरी जिले में कोरोना संक्रमित महिला की मौत से दहशत का माहौल है| बताया जा रहा है कि नई टिहरी निवासी 44 वर्षीय महिला 13 अप्रैल को तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंची थी जहां उसकी कोरोना जांच की गई तो वो नेगेटिव आई लेकिन लक्षण दिखने के चलते आईटीपीसीआर के लिए श्रीनगर सैंपल भेजा गया| 16 अप्रैल को फिर से तबियत खराब होने पर जिला अस्पताल पहुंची तो वहां से उसे नरेन्द्रनगर रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया वहीं 16 अप्रैल को महिला की आईटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजीटिव आई है| सीएमओ का कहना  है कि अभी तक जिले में 343 केस एक्टिव है जिसमें अधिकतर कुंभ क्षेत्र मुनिकीरेति के है।

  डॉ सुमन आर्य (सीएमओ टिहरी )

error: Content is protected !!