रुद्रप्रयाग – क्रौंच पर्वत – कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा – सतपाल महाराज

Share Now

 

उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा रुद्रप्रयाग के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर में भव्य 108 बालमपुरी शंख पूजा और हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेष के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत,  और दक्षिण भारत से आए शिवाचार्य व गुरुजनों ने पूजा अर्चना की।

कार्तिक स्वामी मंदिर में 108 बालमपुरी शंख से पूजा व हवन किया गया और  दक्षिणा वर्त से स्वामी कार्तिकेय का जलाभिषेक किया गया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की परिक्रमा करने के बाद कार्तिकेय स्वामी यहां पर पहुंचे तो गणेश को श्रेष्ठ पद दिया गया जिसके बाद कार्तिकेय ने अपनी माँ पार्वती से नाराज होकर यहाँ पर तपस्या की।

इसके बाद कार्तिकेय दक्षिण भारत को चले गए। जहां उनकी मुरगन स्वामी के नाम से विशेष रूप से आराधना की जाती है। उन्होंने कार्तिक स्वामी मंदिर व कार्तिकेय स्वामी के जीवन के बारे में विस्तार से बताते हुए  कहा कि उत्तर भारत का यह कार्तिकेय स्वामी का एकमात्र मंदिर है। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में तमिलनाडू व कर्नाटक में भगवान कार्तिकेय के बहुत अनुयायी हैं

मंत्री ने कहा कि अगस्त्यमुनि के अगस्त्य ऋषि, कार्तिकेय स्वामी मंदिर व अनसूया मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ा जाएगा तथा पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। कार्तिकेय स्वामी मंदिर के विकसित होने से स्थानीय स्तर पर भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। कार्तिकेय मंदिर को पर्यटन के मानचित्र पर उभरकर आए इसके लिए पर्यटन की दृष्टि से इसे विकसित किया जाएगा।

इस दौरान पर ड्रोन कैमरे से श्रद्धालुओं के ऊपर पुष्पवर्षा की गई। पदम श्री शिवमणि और  उनके साथियों द्वारा अपनी प्रस्तुति भी दी गई। साथ ही शिवाचायों व गुरुजनों व अतिथियों को सम्मानित भी किया गया।

 

error: Content is protected !!