रुद्रपुर – 9 साल बाद अंतरराष्ट्रीय बदमाश को किया गिरफ्तार – फाइव स्टार होटल के जीएम का अपहरण फरार चल रहा था आरोपी

Share Now

एसटीएफ ने अंतरराष्ट्रीय बदमाश को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट- शाहिद खान
रुद्रपुर ऊधमसिंहनगर

कुमाऊँ एसटीएफ की टीम ने 9 साल बाद अपहरण कांड की घटना को अंजाम देने वाले अंतरास्ट्रीय बदमाश को सितारगंज से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ और थाना पन्तनगर पुलिस की सयुक्त कार्यवाही से बदमाश को किया गया गिरफ्तार। आरोपी के खिलाफ ऊधमसिंहनगर यूपी और नेपाल में भी मुकदमे दर्ज है।

– कुमाऊ एसटीएफ और थाना पन्तनगर टीम को बडी सफलता हाथ लगी है। सयुक्त कार्यवाही में अंतरास्ट्रीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश द्वारा 2011 में रुद्रपुर के फाइव स्टार होटल के जीएम का अपहरण किया गया था। जिसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। कल देर रात एसटीएफ ने बदमाश को सितारगंज के एक गाँव से गिरफ्तार किया है। आरोपी बदमाश के खिलाफ नेपाल ओर उधम सिंह नगर जनपद के थानो में भी कई मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा यूपी में भी बदमाश के खिलाफ क़ई मुकदमे दर्ज है। दरशल कुछ दिनों पहले से एसटीएफ कुमाऊ की टीम को सूचना मिली थी कि 2011 में अपहरण कांड को अंजाम देने वाला आरोपी गुरमीत सिंह सितारगंज में नाम बदल कर रह रहा है। जिसपर थाना पन्तनगर ओर एसटीएफ टीम द्वारा देर रात दबिश देकर मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंतरास्ट्रीय बदमाश गुरमीत सिंह अपनी पहचान छुपा कर नेपाली महिला के साथ रह रहा था। आरोपी बदमास उधम सिंह नगर के नानकमत्ता के बिठौरी का रहने वाला है। पूर्व में भी अपहरण कांड को अंजाम देने वाले दो आरोपियो को थाना पुलिस जेल भेज चुकी है। अंतरास्ट्रीय बदमाश पर पाँच हजार रुपये का इनाम भी है ।

रुद्रपुर के सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि देर रात थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम द्वारा 2011 में अपहरण कांड को अंजाम देने वाले आरोपी को सितारगंज से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पन्तनगर में अपहरण और लूट के मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा यूपी और नेपाल में भी मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि बदमाश पर 5 हजार रुपये का इनाम भी है।

अमित कुमार — सीओ सिटी, रुद्रपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!