अगर सदन में वित्त मंत्री प्रकाश पंत होते तो फिर सदन की कोई भी परंपरा नहीं टूटती – कॉंग्रेस को याद आए बीजेपी के प्रकाश पंत

Share Now


उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन विपक्ष को दिवंगत रहे वित्त मंत्री प्रकाश पंत की याद सताने लगी । कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि अगर सदन में वित्त मंत्री प्रकाश पंत होते तो फिर सदन की कोई भी परंपरा नहीं टूटती। कांग्रेस विधायक ने कहा कि परंपरा कहती है कि जब सीटिंग विधायक की मृत्यु पर सदन में शोक प्रस्ताव लाया जाता है तो फिर उसके बाद कोई भी बिजनेस का कार्य नहीं होता है — लेकिन यहां पर ऐसा नहीं हो रहा है । शोक प्रस्ताव के बाद सरकार को अनुपूरक बजट को सदन के पटल पर रखने की जल्दी है इसलिए उनके द्वारा यह काम यहां पर किया जा रहा है ।

काजी निजामुद्दीन, विधायक, कांग्रेस

error: Content is protected !!