विधायक निधि से होगा ऋषिकेश में सैनिटाइजेशन

Share Now

ऋषिकेश। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ रविवार को बैठक की। इस दौरान उन्घ्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को सैनिटाइजेशन किए जाने के लिए विधायक निधि से ट्रैक्टर ट्रॉली और टैंकर के लिए 10.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।
 उन्होंने कहा कि उन सभी वंचित क्षेत्रों को भी सैनिटाइज किया जाएगा जहां अभी तक नहीं हो पाया है। कहा कि ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से क्षेत्रों में सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव किया जाएगा जिससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम की जा सकेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश और देश कोविड संक्रमण की दूसरी लहर से प्रभावित है तो ऐसे संकट के समय में जन प्रतिनिधियों, कार्यकर्त्घ्ताओं और सामाजिक संगठनों को अपनी दुगनी ऊर्जा और सहयोग के माध्यम से इस महामारी के विरुद्ध चल रही लड़ाई में अपना सक्रिय योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जीवन और जीविका दोनों पर असर पड़ रहा है और कोरोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य से कोरोना कर्फ्यू जैसी व्यवस्था प्रभावी की गई है। उन्होंने सभी से ऐसी परिस्थिति में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तन-मन-धन से जनसेवा में जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर खैरीकला के प्रधान चंद्र मोहन पोखरियाल, जोगीवाला माफी प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, गोहरीमाफी के प्रधान रोहित नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शमा पवांर, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी, रोशन कुडियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!