संतोख सिंह नागपाल 12वीं बार चुने गए बन्नू बिरादरी की दशहरा कमेटी के प्रधान

Share Now

देहरादून। पूर्व पार्षद संतोख सिंह नागपाल को लगातार 12वीं बार बन्नू बिरादरी की दशहरा कमेटी का प्रधान चुना गया है। श्री अद्वैत आश्रम कालिका मंदिर में हुई बन्नू बिरादरी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
बन्नू बिरादरी के संरक्षक हरीश विरमानी ने सरदार संतोख सिंह नागपाल को 75 वें दशहरा महोत्सव के लिए 12 वीं बार प्रधान नियुक्त करने की घोषणा की। उनके साथ पंकज कालरा, हरीश गुलाटी महासचिव, रमेश खनिजो एवं अमरनाथ अरोड़ा कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए। बैठक की अध्यक्षता संजय चांदना ने की। बैठक में बिरादरी के सभी गणमान्य पदाधिकारी व क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिसमें विशेष रूप से अशोक वर्मा, तेज प्रकाश तलवार, हरीश डोरा, रमेश खनिजो, कृष्ण गांधी, सुरेश ग्रोवर, हंसराज गंभीर, व्यापार मंडल दून वैली के पंकज मेसोन, कृष्ण लाल आहूजा, मनीष गेरा, पंकज कालरा, मनोज साहनी, कीमत लाल गुलाटी, मन्नू भाटिया, सतीश साहनी, अनित ननकानी, जसप्रीत सिंह, लवेश डोरा, अनुज डोरा, महेश जयसवाल, अर्जुन रॉय, अर्जुन यादव, राहुल आहूजा, रोनी आहूजा, चिराग आनंद, शिवा ढींगरा, प्रवेश अरोड़ा, मनीष कन्नोजिया, अभिषेक, सरदार बलविंदर सिंह, हरजीत सिंह आदि उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!