रूडकी नगर निगम के बोर्ड की दूसरी बोर्ड बैठक – फजीहत से बचने का तरीका

Share Now

रुड़की

बोर्ड बैठक में मीडिया प्रतिबंध

रूड़की: 2019 में गठन हुए नगर निगम के बोर्ड की दूसरी बोर्ड बैठक 26 फरवरी को होनी है लेकिन बड़ी बात ये है कि इस बोर्ड बैठक में मीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है। ये निर्णय है महापौर का जो बोर्ड बैठक में होने वाली फ़जीहत की कवरेज से बचना चाहते है तो वही मीडिया के सवालों से भी। बोर्ड बैठक में मीडिया के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने से निगम के पार्षद और नगर विधायक नाराजगी जाहिर कर रहे है। इसमे एक बात ये भी हो सकती है कि इस बार निगम के 40 वार्डो से करीब 850 प्रस्ताव अबतक आ चुके है तो हंगामा होना तय है, इसलिए भी मीडिया के प्रवेश को बाधित किया गया हो, बरहाल मीडिया के प्रतिबंध पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए है।

आपको बता दे रुड़की नगर निगम की बोर्ड की दूसरी बैठक 26 फरवरी को प्रस्तावित है। लेकिन इस बार मीडिया को बैठक में प्रतिबंध किये जाने पर पार्षदो और विधायक ने नाराजगी जाहिर की है। जानकारी के मुताबिक रुड़की नगर निगम के 40 वार्डो से अबतक 850 से ज्यादा प्रस्ताव आ चुके है। जबकि पहली बोर्ड बैठक में इससे काफी कम प्रस्ताव आए थे। पार्षदों का कहना है कि मेयर की मनमानी से शहर का विकास कार्य बाधित हो रहे है। उनका कहना है कि बोर्ड की बैठक हर तीन महीने में होनी चहिए। 2019 में रुड़की नगर निगम बोर्ड गठन हो गया था लेकिन अभी तक सिर्फ एक ही बोर्ड बैठक हुई है। जिससे लोगों में नाराजगी है। पार्षदों ने बताया इस बार उन्होंने अपने वार्ड से 20 से 25 प्रस्ताव रखे है क्योंकि काफी लंबे समय बाद बैठक हो रही इसलिए अगली बोर्ड बैठक कब हो इसका कुछ पता नही है, इसलिए अधिक प्रस्ताव लगाए गए है।

वही नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि बोर्ड बैठक में मीडिया पर प्रतिबंध लगाना गलत है। इससे प्रतिनिधि के काम पता चलता है। वही मेयर ने मीडिया के सामने आने से साफ इंकार कर दिया है।

– प्रदीप बत्रा (रुड़की विधायक)

नितिन त्यागी (बीजेपी पार्षद)

आशीष अग्रवाल (कांग्रेस पार्षद)

error: Content is protected !!