सेलाकुई – नाबालिग के साथ दुराचार और पोक्सो अधिनियम मे विधिविवादित किशोर को संरक्षण मे लिया

Share Now

बीते 26-06-22 को सेलाकुई निवासिनी वादीनी द्वारा थाना सेलाकुई पर एक लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री जिसकी उम्र 16 वर्ष है उसके साथ प्रेमनगर निवासी एक किशोर जो 17 वर्ष का है उसके द्वारा दुष्कर्म किया गया है सूचना पर तत्काल थाना सेलाकुई पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की गई !
उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुए जिसमें श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया एवं क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर महोदय द्वारा उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में थानाध्यक्ष थाना सेलाकुई द्वारा थाना सेलाकुई पर उपरोक्त घटना के अनावरण हेतु एक पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम का नेतृत्व करते हुए घटना वांछित किशोर के मोबाइल नंबर की सीडीआर प्राप्त करते हुए स्थानीय क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा का गहनता से अवलोकन किया गया तथा नामित किशोर की तलाश हेतु थाना सेलाकुई पर गठित पुलिस को तलाश हेतु रवाना किया गया जिस पर गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 09-08-2022 को प्रात: विधिविवादित किशोर को अभियुक्त धूलकोट क्षेत्र से संरक्षण मे लेकर माननीय न्यायालय जे.जे एक्ट मे पेश कर बालसुधारगृह हरिद्वार भेजा गया!

error: Content is protected !!