शनिवार शाम 6:45 पर होंगे श्री बद्रीनारायण के कपाट बन्द

Share Now

संजय कपरुवाण

श्री बदरीनाथ धाम

आज होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिऐ बन्द.

20 क्विंटल फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर।

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु कल को बंद हो जायेंगे। कल तक श्री बदरीनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 191106 तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट आज 20 नवंबर को शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे। इस अवसर हेतु बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश ने श्री बदरीनाथ मंदिर को 20 क्विंटल विभिन्न गेंदा गुलाब, कमल,आदि फूलो पत्तियों से सजाया है। अभी तक श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा जारी है

चारधामों में पांच लाख रिकार्ड श्रद्धालु पहुंचे है जिनमें से श्री बदरीनाथ धाम 191106,श्री केदारनाथ 242712, श्री गंगोत्री 33166, श्री यमुनोत्री 33306 तीर्थयात्री पहुंचे है चार धाम पहुंचने वाले कुल तीर्थयात्रियों की संख्या 500290 है।

error: Content is protected !!