श्री बदरीनाथ: “दीपोत्सव”दीपावली पर्व के लिए सज कर तैयार हुआ श्री बद्रीनाथ धाम,
आज धाम में मनाया जा रहा कुबेर उत्सव,
भगवान श्री हरि के खजांची है कुबेर भंडारी,
6माह शीतकाल में पांडु नगरी पांडुकेश्वर में विराजमान रहते है कुबेर भंडारी,
आप इन तस्वीरों में देख सकते है कि कैसे पीले गेंदा के पुष्पों से श्री बद्रीनाथ मंदिर का सिंह द्वार सजा हुआ है,यह अलौकिक दृश्य देखने के लिए तीर्थ यात्री देश के कोनों कोनों से बद्रीनाथ धाम पहुँचे है| मुंबई के दानदाता एसपी वियानी के सहयोग से गेंदों के पुष्पों से ये मंदिर परिसर सजा हुआ है,सर्द हवाओं के बीच दीपावली पर्व को लेकर भू बैकुंठ धाम में उत्साह का माहौल है,बदरीनाथ मंदिर परिसर को भव्य रूप से पुष्पों से सजाया गया है,श्री बद्रीनाथ में मुंबई के दानीदाता एस पी बियानी के सहयोग से श्री बदरीनाथ मंदिर को दीपावली एवं कपाट बंद होने के लिए भब्य रूप से फूलों से सजाया जा रहा है।
नारायण फ्लावर ऋषिकेश द्वारा यहाँ पूरी साज सज्जा का कार्य किया गया है,वही देवस्थानम बोर्ड ने दानीदाता का आभार जताया है।आज भगवान श्री हरि नारायाण के खजांची कुबेर भंडारी जी का उत्सव पूजन किया जा रहा है,कल यहाँ माँ लक्ष्मी मंदिर में दीप उत्सव का आयोजन बद्रीनाथ धाम में होगा,जिसको देखने काफी तादात में नारायण भक्त बद्री पुरी पहुँच रहे है,
