सितारगंज – सड़क हादसे से बढ़ रहा मौत का ग्राफ – स्टोन क्रेसर बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Share Now

दुर्घटना रोकने के लिए ग्रामीणों का धरना दूसरे दिन भी जारी।

सितारगंज।

सड़क पर बेतरतीब दौड़ रहे खनन के वाहन, मोटा मुनाफे के चक्कर मे इंसानी जान कि कोई कीमत नहीं समझ रहे है इलाके मे लगातार बढ़ रही सड़क हादसो के बाद भी प्रसनिक लापरवाही के खिलाफ ग्रामीण अब तम्बू गाड़ कर धरने पर बैठ गए है |

सितारगंज सिडकुल मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से नाराज सिसौना के ग्रामीणों ने अपनी मांगो को लेकर आज दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। कड़कड़ाती ठंड और शीतलहर के बावजूद भी ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हैं | बही ग्रामीणों की मांग है कि सिडकुल मार्ग पर लगे स्टोन क्रशर के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया जाए, जिससे सिडकुल मार्ग पर हो रही लगातार दुर्घटनाएं रुक सके। बता दें कि बीते दिन सिडकुल से किसी कंपनी से ड्यूटी कर लौट रहे श्रमिक की सुबह भूसे से ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई थी। वही उससे पहले भी छात्र नेता विक्रांत तिवारी के पिता चंद्रप्रकाश तिवारी और 14 वर्षीय छोटे भाई आलोक तिवारी सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।लगातार हो सड़क दुर्घटनाओ से नाराज सिसौना के ग्रामीणों ने अपनी मांगो को लेकर सिसौना बरूआबाग में टेंट लगाकर आज दूसरे दिन भी धरने पर बैठे है।

जया जोशी- समाजसेवी।

मुकेश सनवाल। समाज सेवी

error: Content is protected !!