कार और 12 पेटी शराब छोड़ तस्कर फरार

Share Now

ऋषिकेश। श्यामपुर के मनसा देवी फाटक के पास कार में 12 पेटी शराब की तस्करी कर रहा एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।पुलिस ने कार और 12 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक कार से शराब तस्करी की जा रही है। जिसपर पुलिस तस्कर को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गयी। पुलिस को सूचना मिली कि तस्कर मनसादेवी फाटक के पास से गुजरने वाला है। जिसपर पुलिस मौके पर पहंुच गयी। चैकी प्रभारी श्यामपुर जगत सिंह ने बताया कि पुलिस को देखकर कार में सवार चालक फरार हो गया। कार के भीतर छह पेटी अंग्रेजी और छह पेटी देशी शराब रखी हुई थी। पुलिस तस्कर की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!