उत्तराखंड मे देवस्थानम बोर्ड के गठन के बाद राजनीति का आखाडा बने प्रदेश के चारो धामो मे अब एक बार फिर मंत्रोचार और शुभकामनाओ के संदेश प्रसारित होने लगे है |

राजधानी देहरादून मे बीजेपी सरकार के मुखिया पुस्कर सिंह धामी को मंत्रोचार के साथ मंगलमई भविष्य के लिए शुभकामना संदेश देने के बाद अब तीर्थ पुरोहितो ने गंगोत्री के शीतकालीन प्रवास मुखवा- मुखीमठ मे गंगा मैया की पुजा अर्चना के बाद युवा मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी के उन्नत भविष्य की शुभकामनों के साथ विशेष पुजा अर्चना की |
श्री 5 मंदिर समिति गंगोत्री के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने सीएम के लिए मंगल कामना और साथ देश और प्रदेश के गंगा भक्तो को को बधाई दी है |
बताते चले कि देवस्थानम बोर्ड को बनाए जाने के बाद से चार धाम मे पुजा अर्चना की बजाय पुतला दहन और जिंदाबाद – मुर्दाबाद के नारे सुनाई दे रहे थे | तीर्थ पुरोहितो ने देवस्थानम बोर्ड के गठन को सनातन संस्कृति पर हमला बताते हुए पुरोहित लगातार इसका विरोध कर रहे थे , अब बोर्ड भंग किए जाने की सूचना के बाद एक बार फिर चारो धाम मे मंत्रोचार के साथ भक्तिमय संगीत सुनाई देने लगा है | देखना दिलचस्प होगा कि 2022 के विधान सभा चुनाव मे किस राजनैतिक दल को इसका आशीर्वाद प्राप्त होगा |