बंद कमरे में छत से लटक कर आत्महत्या – होटल में नौकरी करता था , लॉकडाउन के दौरान ही घर वापस लौटा युवक

Share Now

थराली विकास खण्ड के सग्वाडा गाँव मे एक युवक ने अपने घर के बन्द कमरे में छत से लटक कर आत्महत्या
गिरीश चंदोला थराली चमोली

मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, युवक के द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है

राजस्व उप निरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि प्रवासी पृथ्वी पाल पुत्र स्वर्गीय आलम सिंह उम्र 25 निवासी सग्वाडा ने छत से लटक कर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची राजस्व टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
बताया जा रहा है कि युवक चंडीगढ़ में होटल में नौकरी करता था लॉकडाउन के दौरान ही घर वापस लौटा था ।

error: Content is protected !!