कोरोना से जंग को टिहरी कांग्रेस ने डीएम के माध्यम से दिए 14 सुझाव

Share Now

टिहरी गढ़वाल,
कोरोना कि दूसरी लहर के दौरान विपक्ष की तरफ से कांग्रेस पार्टी ने डीएम टिहरी को ज्ञापन के माध्यम से 14 सूत्रीय सुझाव देकर आम लोगो के संकट को कम करने की मांग की है| बढ़ते संकरण के बीच रूप बदलते कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद वापस अपने घर गाव को लौट रहे प्रवासियों, होटल लाइन में काम कर रहे युवाओ, टैक्सी मैक्सी कैब संचालक और बीपीएल परिवारों के लिए आर्थिक संकट से उबरने के लिए एक पॅकेज की मांग की है | टिहरी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने पूर्व पीसीसी चीफ किशोर उपाध्याय ने पार्टी कार्यकर्ताओ के शिष्टमंडल के साथ दिएम से भेंट कर अपने सुझाव दिए|

error: Content is protected !!