टिहरी गढ़वाल – राज दरबार से 4 किमी प्रतापनगर हेरिटेज दौड़

Share Now

टिहरी जिले के प्रताप नगर तहसील अंतर्गत, प्रताप नगर राज दरबार से 4 किलोमीटर दूरी तक प्रताप नगर हेरिटेज रन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी महिला एवं पुरुष भाग ले सकते हैं।
उप जिलाधिकारी प्रताप नगर शैलेंद्र सिंह नेगी ने अपील की है कि इस हेरिटेज रन में भाग लेने के लिए अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो एवं अन्य आसपास के लोगों को भी सूचना दे।

13 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10:00 बजे राज दरबार प्रताप नगर से लमगांव मार्ग पर पार्क तक एवं वापसी में पुनः राज दरबार तक 4 किलोमीटर की दूरी प्रताप नगर हेरिटेज रन का आयोजन ओपन कैटेगरी में किया जा रहा है, जिसमें सभी आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला भाग ले सकते हैं।
दोनों वर्गों में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी तथा सर्टिफिकेट से सम्मानित किया जाएगा

error: Content is protected !!