जनपद टिहरी गढ़वाल में देवप्रयाग के एनएच रोड 58 पर हुआ एक बड़ा सड़क हादसा|
टिहरी गढ़वाल के थौल धार बछेली खाल के पास खाली कुकिंग गैस सिलिंडर लेकर आ रहा ट्रक हादसे का शिकार हो गया | सुचना के बाद पहुची पुलिस टीम ने 500 मीटर गहरी खायी से दो गंभीर घायलों को रेस्क्यू कर सडक तक पहिचाया और वहा से नजदीकी अस्पताल में | घायल चालक और परिचालक गुमानीवाला ऋषिकेश के बताये जा रहे है और वे महादेव ट्रांसपोर्ट कंपनी का ट्रक चला रहे थे
शुक्रवार को सूचना मिली कि धौलधार बछेली खाल के पासधार बछेली खाल के पास एक ट्रक संख्या UK 05 CA -0743 जो कि मटियाणा चमोली से खाली सिलेंडर लेकर वापस ऋषिकेश जा रहा था, गहरी खाई में गिर गया है| सूचना पर थाना प्रभारी तुरंत आवश्यक फोर्स और आपदा इक्यूपमेंट सहित घटना स्थल पर पहुंचे, जंहा पर चौकी प्रभारी बछेली खाल भी मय फोर्स सहित पहुंच गए थे मौके पर देखा कि एक ट्रक रोड से लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा पड़ा था | स्थानीय लोंगो व अपने जवानों को रेस्कयू के लिए खाई में उतारा जंहा 2 व्यक्ति घायल अवस्था मे गिरे पड़े थे जिनको तुरन्त रेस्क्यू कर ऊपर रोड पर लाकर थाने द्वारा हायर किये गए एम्बुलेंस से उपचार हेतु CHC बागी भेजा गया पूछ- ताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वाहन को चालक राजेन्द्र s/o चन्द्र सिंह निवासी श्यामपुर गुमानीवाला ऋषिकेश उम्र 30 वर्ष चला रहा था उसके साथ कंडक्टर गणेश पुत्र इंदर सिंह निवासी गुमानी वाला ऋषिकेश उम्र20 वर्ष भी सवार था। यह ट्रक महादेव ट्रांसपोर्ट कंपनी का है जिसका मालिक पवन कुमार निवासी ढालवाला ऋषिकेश है। ड्राईवर राजेन्द्र s/oचन्द्र सिंह को काफी गम्भीर चोट है।
