टिहरी – पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों के चलते 150 मुर्गियों के मरने से आसपास के क्षेत्र में बर्ड फ्लू की दहशत

Share Now

टिहरी जिले के धोपडधार में एक पोल्ट्री फार्म में अज्ञात कारणों के चलते 150 मुर्गियों के मरने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है..बर्ड फ्लू की आशंका के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मुर्गियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है और मृत मुर्गियों को दफना दिया गया है पोल्ट्री फार्म मालिक का कहना है कि अन्य 100 से अधिक मुर्गियां भी घायल अवस्था में है और धीरे धीरे मर रही है जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान हो गया है एसडीएम घनसाली का कहना है कि फिलहाल सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए है और मृत मुर्गियों को दफना दिया गया है पोल्ट्री फार्म मालिक से एतिहात बरतने को कहा गया है।
Byte – संदीप तिवारी, एस डी एम घनसाली।

error: Content is protected !!