बैठक में भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

Share Now

टिहरी। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल की मौजूदगी में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ ही भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गोयल ने कहा कि भाजपा पदाधिकारी संगठन को लेकर तत्पर रहें। संगठन को मजबूती से ही ताकत हासिल की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संगठन सरकार के मिलकर काम करें और भाजपा केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करे। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भापजा का जिला संगठन निरंतर संगठन की मजबूती के लिए काम कर रहा है। बूथ लेबल के कार्यककर्ताओं से निरंतर समन्वय कायम है। कहा कि संगठन और सरकार को एक-दूसरे का पूरक बनाने का काम किया जा हरा है। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी दिनेश भट्ट, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, नलिन भट्ट, खेम सिंह, जगदंबा प्रसाद, दिनेश डोभाल, सोहन, कमलेश, रोशन रतूड़ी, सोहन खंडेवाल, अबरार अहमद, मीना खाती, पुष्पा ध्यानी, भगवती प्रसाद, असगर अली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!