विधायक को बताया नाजायज बच्ची का बाप – ब्लैक मेलिंग के आरोप के बाद युवती ने भी लगाए गंभीर आरोप।

Share Now

-भाजपा विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी द्वारा एक विवाहित महिला प्रीती बिष्ट पर लगाये गये ब्लैक मेलिंग के आरोप को प्रीति बिष्ट ने खारिज करते हुए आरोप लगाया कि विधायक द्वारा पिछले 2 वर्षों से हमारा शारीरिक शोषण किया जा रहा था जिसके बाद उनसे उसकी एक बच्ची भी है जिसका डीएनए कोर्ट के थ्रू करवा लिया जाए तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा वो बच्ची विधायक नेगी की ही है, युवती ने डीएनए करवा कर अपनी बच्ची को उसका हक दिलवाने की मांग की है,

युवती ने आरोप लगाया कि विधायक नेगी और उनके परिवार के द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है, जिसके बाद उसे अपनी और अपने बच्चे की जान को खतरा भी है इसके साथ ही महिला ने पुलिस के रवैये पर भी सबाल खड़े करते हुए कहा वह खुद भी देहरादून में ही रहती है, आज उसे कोरोना टेस्ट के बहाने नेहरू कालूनी पुलिस चौकी ले जाया गया जँहा पर उसके ऊपर दबाव भी बनाया गया और मीडिया से भी बात नही करने दी गयी, महिला ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की माँग भी की।
प्रीती बिष्ट, विधायक पर आरोप लगाने वाली महिला

error: Content is protected !!