देवस्थानम बोर्ड पर पुरोहितों के साथ , पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,

Share Now

देहरादून
सतपाल महाराज का देवस्थानम बोर्ड पर रुख

मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार कर रहे हैं. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने तीर्थ पुरोहितों को भी देवस्थानम बोर्ड पर चर्चा करने के लिए बुलाया है. जल्द ही मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठकर देवस्थानम बोर्ड को लेकर विस्तृत चर्चा करेंगे. वही देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार करने को लेकर बोर्ड के उपाध्यक्ष और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहित समाज को कोई भी आपत्ति है तो वह सरकार को इस बारे में अवगत कराएं. अभी तक किसी भी तरह की कोई दिक्कत सामने नहीं आई है. सभी तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक यथावत रखे गए हैं उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी. पर्यटन मंत्री ने कहा कि केदारनाथ और बद्रीनाथ में तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक को सुरक्षित रखा गया है इसी तरह गंगोत्री और यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहितों के हक हकूक भी सुरक्षित रखे जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!