हरिद्वार – दुगड्डा सड़क मार्ग पर ट्रक हादसा – पाँच लोग थे सवार

Share Now

रविवार सुबह लगभग 3:45 बजे दुगड्डा के समीप ट्रक खाई में गिर गया । सूचना मिलने पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया। बताया गया कि  ट्रक संख्या UK15CA-0426 हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था और ट्रक में ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। जो पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। एसडीआरएफ टीम पुलिस ने त्वरित रेस्क्यू कर ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में खाई से निकाला। सभी को प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया

घायलों के नाम राहुल पुत्र तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार, हिमांशु 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार, करण पुत्र समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर, अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार, अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार बताये गए।

error: Content is protected !!