दो बसों में जबरदस्त भिडंत, 12 लोग घायल 

Share Now

देहरादून। देहरादून में गुरुवार दोपहर को दो बसों में आमने-सामने से जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में 12 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गिरीश गैरोला

जानकारी के अनुसार, हादसा आशारोड़ी चैकी के पास हुआ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस संख्या यूपी-11टी-8477 देहरादून से सहारनपुर की तरफ जा रही थी। वहीं, उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या यूके-08पीए-1696 सहारनपुर से देहरादून की तरफ आ रही थी। इस दौरान अचानक एक बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही बस से उसकी टक्कर हो गई। उत्तर प्रदेश पुलिस व आने जाने वाले व्यक्तियों ने पांच घायल व्यक्तियों को बिहारीगढ़ (सहारनपुर), व सात घायल व्यक्तियों को निजी वाहनों से देहरादून उपचार के लिए भिजवाया। सभी घायलों का अभी अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!