उत्तरकाशी: तामाखानी के पास एक्सीडेंट, पुलिस जवानों को लेकर आ रही थी टैक्सी

Share Now

उत्तरकाशी के प्रवेश द्वार पर तामा खानी के पास एक टैक्सी वाहन हादसे का शिकार हो गया ।
बताया जा रहा है कि यह वाहन सामान्य निर्वाचन विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पुलिस के जवानों को लेकर बड़कोट से उत्तरकाशी आ रहा था।
तामाखानी सुरंग के पास गाड़ी के सामने अचानक कोई आ गया था जिसे बचाने के चक्कर में वाहन किनारे से टकरा गया।

हादसे में किसी को चोट तो नहीं लगी किंतु वाहन को नुकसान हो गया है। वाहन चालक का नाम योगेश बताया जा रहा है

error: Content is protected !!