उत्तरकाशी : 9 क्लास मे गणित के मास्टर बने डीएम मयूर दीक्षित

Share Now

कोविड के लबे अंतराल के बाद स्कूल के प्रति लापरवाह छात्रो मे फिर से शिक्षा और स्कूल के प्रति जागरूकता लाने के साथ इस लंबे गैप को भरने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर डीएम उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने बालिका इंटर कॉलेज मे जाकर छात्राओ की क्लास ली | साथ ही अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को भी निश्चित अंतराल पर आसपास के स्कूलो का निरीक्षण करने के निर्देश दिये

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। विद्यालय की स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने 9वीं कक्षा की बालिकाओं को गणित पढ़ाई। बालिकाओं को गणित में दो चरों वाली रैखिक समीकरण एवं पाई का मान आदि सवाल भी हल कराएं। तथा गणित से सम्बंधित जरूरी टिप्स बालिकाओं को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कोविडकाल में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। जिस कारण शैक्षणिक कार्यों में अन्तराल आया। इस अन्तराल को पूर्ण करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। ताकि छात्र-छात्राओं को इसका लाभ मिल सकें।

जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में अन्य अधिकारियों को भी निरन्तर जनपद के विद्यालयों के निरीक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। ताकि कोविड-19 के कारण शिक्षा के क्षेत्र में जो अन्तराल आया है उसको पूरा किया जा सकें। कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण से जहां स्कूल की कार्यशैली में सुधार आएगा। वहीं छात्र-छात्राएं भी प्रोत्साहित होंगे।

निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य बालिका इंटर कालेज सीमा दत्ता भी उपस्थित रही

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!