उत्तरकाशी – सूचना विभाग से वाहन चालक शिवदयाल महंत सेवानिवृत्त हुए

Share Now

सूचना विभाग उत्तरकाशी में विगत 31वर्षों से वाहन चालक शिवदयाल महंत अपनी अधिवर्षता की आयु पूर्ण कर शनिवार को सेवानिवृत्त हुए। जिला सूचना कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में वाहन चालक को भावभीनी विदाई दी गई।
अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार,कनिष्ठ सहायक प्रभात शुक्ला, टेक्निकल सहायक मीना देवी शेखर नौटियाल ने शॉल ओढ़ाकर एवं समृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी।
जिला सूचना अधिकारी ने उनके सुखमय व यशस्वी जीवन की कामना की। कहा कि शिवदयाल महंत एक नियमित समयबद्ध कर्मचारी थे,जो अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ संपादित करते थे। सेवानिवृत्त एक सतत प्रक्रिया है एक न एक दिन हम सबको इससे गुजरना होता है। श्री महंत ने विभाग में 31 वर्ष 4 माह 8 दिन तक अपनी निर्विवाद सेवा दी।
इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष चिरंजीव सेमवाल, वरिष्ठ पत्रकार संतोष साह, राजेंद्र भट्ट, राजेश रतूड़ी,राजीव नौटियाल, विनीत कंसवाल,दिग्बीर बिष्ट,हेमकांत नौटियाल, पत्रकार संघ के महासचिव बलवीर परमार ने माल्यार्पण व शॉल भेंट कर भावभीनी विदाई दी।

error: Content is protected !!