उत्तरकाशी : एलपीजी सिलिंडर फटने से घर मे लगी आग

Share Now

तहसील पुरोला अंतर्गत पुरोला बाजार में एक घर पर एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण घर में आग लगी है जिसे राजस्व टीम पुरोला व फायर टीम द्वारा आग पर काबू पा लिया गया है। उक्त घटना में किसी भी प्रकार की जन/ पशु हानि नहीं हुई है।


उत्तरकाशी जिले के पुरोला में सोमवार की सुबह एक घर धू-धू कर जल उठा। शहर में बीचों-बीच घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि हर कोई सहम गया। 


मिली सूचना के अनुसार पुरोला नगर के कोर्ट रोड में एक आवासीय भवन में आग लग गई और आग से घर में रखा सामान जलकर स्वाह हो गया। यह देवदार का बहुत पुराना भवन था।

आसपास के लोगों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन देवदार का भवन होने के कारण आग और भीषण हो गई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


error: Content is protected !!