उत्तरकाशी – कोविड 19 वैक्सीन का पहला टीका सीएमओ डॉ डीपी जोशी को – दो सेशन साइट पर 100-100 लाभार्थियों के टीकाकरण

Share Now

कोविड-19 वेक्सीन के पहले चरण में जिला चिकित्सालय एवं सीएचसी नौगाँव में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। दोनों सेशन साइट पर 100-100 लाभार्थियों के टीकाकरण किया जाना है।अपराह्न 2 बजे तक जिला चिकित्सालय में 38 एवं सीएचसी नोगांव में 28 लाभार्थियों को टीका लगाया गया है। टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य महकमें के अधिकारियों/कर्मचारियों में काफी उत्साह देखने को मिला।

    पीएम श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कोविड 19 का पहला टीका सीएमओ डॉ डीपी जोशी को लगाया गया। जबकि दूसरा टीका दिनेश नौटियाल जनरेटर ऑपरेटर को लगाया गया। उधर सीएचसी नौगांव में पहला टीका गणेश डिमरी फार्मासिस्ट को लगाया गया।
 
      टीकारण को लेकर जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित ने मीडिया को बताया कि आज पूरे भारत में वैक्सिनेशन हो रहा है। जनपद में भी आज प्रथम चरण में दो सेशन साइट पर हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जा रहा है। दूसरे चरण में फ्रंट वर्करों को लगने वाले टीकाकरण को लेकर भी सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूरी कर ली गई है। कोल्ड चेन को मेन्टेन करते हुए कोविड-19 टीके का भंडारण कर रहें है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात की गई है। एम्बुलेंस सहित अतरिक्त वाहन की व्यवस्था पहले से ही की गई है।

        जिलाधिकारी ने हेल्थ वर्करो एवं जनसामान्य से भी अपील की है कि कोविड-19 टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें। कोविड-19 टीका पूर्णतया सुरक्षित है। इसमें कतई भी घबराने की जरूरत नही है। पूरे विश्व मे सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है। सभी वर्करों एवं जनसामान्य का सहयोग मिलेगा तो निश्चित तौर पर इस महामारी से निजात मिल पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!