उत्तरकाशी : पुलिस परिवार की महिलाओंके लिए निःशुल्क मेडिकल कैंप

Share Now

पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों हेतु पुलिस लाइन उत्तरकाशी में किया गया निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन

उत्तराखंड पुलिस वाईफ वेलफेयर एसोसिएशन (UPWWA) अध्यक्षा डॉ0 अलकनंदा अशोक जी की प्रेरणा एवं निर्देशन में एवं श्री अर्पण यदुवंशी,पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के आदेशानुसारमहिला उप निरीक्षक  गीता, उपवा नोडल द्वारा जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी के सहयोग से आज दिनांक 24.07.2022 को उपवा मेेेडिकल हेल्थ कार्ड बनवाकर पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों हेतु पुलिस लाइन उत्तरकाशी में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। मेडिकल कैंप में डॉ0 भावना राणा महिला चिकित्सक व उनके सहयोगी वरिष्ठ फार्माशिष्ट जीवन सिंह नायक के द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं एवं महिला पुलिस कर्मियों का चेकअप कर दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया, व आवश्यक जानकारी दी गई

error: Content is protected !!